फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में एक दिन में 10 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक ही दिन में कोरोना के 10 मामले पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। सभी पॉजिटिव मरीजों को ट्रेस कर सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इनमे सें नौ मरीजों के सैंपल 29 अप्रैल को लेकर खानपुर लैब में जांच के लिए भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट शनिवार की शाम को आई। इसके पहले पानीपत में एक साथ चार मामले ही पॉजिटिव आए थे।
विज्ञापन

पानीपत में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 23 हुई
पानीपत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में 23 हो गई है। शुक्रवार तक पानीपत में 13 मरीज और शनिवार की रात को 10 मरीजों के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट सामने आई है। शनिवार की शाम खानपुर में टीबी का इलाज करा रही युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और रात में नौ और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
संपर्क में आने वालों को किया जा रहा ट्रेस : सीएमओ
सभी 10 पॉजिटिव केस के परिवार के लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके साथ ही इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। ट्रेस करने करने के बाद उन लोगों को भी क्वरंटीन किया जाएगा। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वहां स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें