फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन की मां समेत कोरोना से 10 लोगों की मौत, 652 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण के हालात और इससे हो रहीं मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. ललित वर्मा की मां रेखा वर्मा शनिवार को कोरोना से जिंदगी हार गईं। शनिवार को कोरोना के 652 नए मरीज मिले हैं, जबकि कोरोना से 349 लोग ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। डिप्टी सिविल सर्जन की मां पिछले एक सप्ताह से बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती थीं। उनका रविवार को शिवपुरी में कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले डॉ. ललित वर्मा भी कोरोना संक्रमित थे। वह शुक्रवार को ही ठीक होकर ड्यूटी पर लौटे थे।
विज्ञापन

पिछले दो दिन में जन सेवा दल कोविड गाइडलाइन के अनुसार 45 लोगों का अंतिम संस्कार कर चुका है। इनमें से दिल्ली के रहने वाले 9 लोग हैं। जन सेवा दल अब तक 374 शवों का कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कर चुका है। अब एक्टिव रोगियों की संख्या 5 हजार पार हो चुकी है। 15489 लोग कोरोना से अब तक ठीक हो चुके हैं।
21 हजार पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या
शनिवार को जिले में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 21 हजार पार पहुंच गई। अप्रैल में कोरोना के नए 7800 नए रोगी आए हैं। अब कोरोना के रोगियों की संख्य 21137 पहुुंच चुकी है। इनमें से 5157 कोरोना के एक्टिव रोगी हैं। ये आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन

19 कोरोना के रोगी शनिवार को फरार
प्रशासन व जिले के लिए सबसे चिंता का विषय ये है कि लोग कोरोना संक्रमित मिलने के बाद फरार हो रहे हैं। शनिवार को 19 रोगी फरार हो गए। अब तक 250 रोगी फरार हो गए हैं। इनका अब तक सुराग नहीं लगा है।
12 सरकारी डॉक्टर हो चुके हैं संक्रमित, बढ़ी चिंता
अब तक 12 सरकारी डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें डिप्टी सिविल सर्जन ,एमएस व डिप्टी एमएस शामिल हैं। इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी करने वाले भी 4 डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। सिविल अस्पताल में शनिवार तक 25 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। सिविल सर्जन को फील्ड से डॉक्टर को बुलाना पड़ रहा है। ये प्रशासन के लिए चिंता का बड़ा विषय है।
सात हजार लोगों की रिपोर्ट लंबित
स्वास्थ्य विभाग अब तक लोगों की समय पर कोरोना रिपोर्ट देने में सफल नहीं हो पाया है। जनता की 7 दिन से कोरोना रिपोर्ट लंबित है। इन रिपोर्ट की संख्या 7 हजार पहुंच चुकी है। जो लोग सैंपल दे रहे हैं, उसके बाद वो खुले में घूम रहे हैं।
कोरोना के खिलाफ जागरूकता जरूरी, लापरवाही न करें : सीएमओ
कोरोना के खिलाफ जागरूकता जरूरी है। संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। डॉक्टर भी संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना से बचना है तो जागरूक होना पड़ेगा। कोरोना से भयभीत होने की बजाए सतर्क रहें, दूसरों को जागरूक करें।
विज्ञापन

-डॉ. संजीव ग्रोवर, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें