जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को विधायक प्रमोद विज की भाभी रीटा विज समेत कोरोना से 10 लोगों की मौत हो गई। रीजा विज का प्रेम अस्पताल में इलाज चल रहा था। कोविड गाइडलाइन के अनुसार शनिवार को जन सेवा दल ने 20 शवों का अंतिम संस्कार किया है। पिछले तीन दिन में 64 शवों का कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया जा चुका है। वहीं दूसरी ओर शनिवार को कोरोना के 462 नए केस मिले हैं और 325 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक जिले में कोरोना से 314 लोगों की मौत हो चुकी है।
राहत : पिछले तीन दिन में घटी रोगियों की संख्या
जिले के लिए सुखद खबर यह है कि अब कोरोना के केस में कमी आने लगी है। पिछले तीन में प्रतिदिन के हिसाब से 250 केस की कमी आई है। पिछले मंगलवार तक कोरोना के केस की औसत संख्या 680 थी, जो अब घटकर 460 हो चुकी है।
इनकी हुई कोरोना से मौत
विधायक प्रमोद विज की भाभी की निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मौत हुई।
52 वर्षीय हुकम चंद निवासी गांव शाहपुर की निजी अस्पताल में मौत हुई।
गांव बुआना लाखू के 81 वर्षीय धर्म चंद की शुक्रवार को मौत हुई।
71 वर्षीय रोशल लाल गर्ग निवासी हुडा, पानीपत की निजी अस्पताल में मौत हुई। वह पिछले चार दिन से दाखिल थे।
मॉडल टाउन के 80 वर्षीय हरीश की कोरोना संक्रमण से निजी अस्पताल में मौत हुई।
जगदीश नगर के 61 वर्षीय साहब सिंह की निजी अस्पताल में मौत।
74 वर्षीय अग्रसेन कॉलोनी के रणबीर सिंह की निजी अस्पताल में मौत हुुई।
मॉडल टाउन के 42 वर्षीय हरीश की शुक्रवार को मौत हुई।
सेक्टर 12 की 82 वर्षीय आस्था बतरा की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।
गांव भोड़वाल माजरी की पुष्पा की पानीपत में निजी अस्पताल में मौत हुई।
एक दिन में 5114 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
मई महीने में रिकॉर्ड एक दिन में 5114 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इसमें 18-44 वालों को 1 हजार 563, 45 से ज्यादा उम्र वालों को पहली डोज 1788 और दूसरी डोज 1763 लोगों को लगी। रविवार को स्वास्थ्य विभाग 18-44 वालों के लिए मेगा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। सेक्टर-18 के राधा स्वामी सत्संग व्यास सेंटर पर 18 से 44 उम्र वालों को टीका लगेगा। डॉक्टरों ने कहा कि जिस व्यक्ति ने सेंटर पर वैक्सीन लगवाने के लिए अप्वॉइंटमेंट लिया है, उसी सेंटर पर पहुंचे। भीड़ बढ़ने से कोरोना का खतरा भी बना रहता है।
कोरोना मीटर
पानीपत मे शनिवार को कोरोना से 325 लोग ठीक हुए।
अब तक जिला में 18439 लोग कोरोना से हो चुके हैं ठीक।
शुक्रवार को 1447 लोगों ने कराई कोरोना जांच।
टेस्टिंग के लिए अब तक जिले में 261897 लोगों के लिए जा चुके हैं सैंपल।
अब तक 236703 लोगों की आ चुकी है नेगेटिव रिपोर्ट।
शनिवार को 462 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
शनिवार को 10 लोगों की कोरोना से हुई मौत।
कोविड के नियमों का पालन करें, संयम से जीतेंगे जंग : डॉ. कादियान
लोगों से अपील है कि वे कोविड के नियमों का पालन करें। संयम बनाकर रखें और लक्षण मिलने पर जांच कराएं और खुद को आइसोलेट करें। दूसरों को भी कोरोना के खिलाफ जागरूक करें। जागरूकता व संयम से ही कोरोना को मात दी जाएगी।
-डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन