फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन से 1.80 लाख रुपये की टप्पेबाजी

विज्ञापन
पानीपत। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित राकेश व साथ में मौजूद अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। समालखा मार्केट में बेचे गए साबुन के स्टॉक की वसूली कर लौट रहे सेल्समैन से बाइक सवार युवकों ने 1.80 लाख रुपये की टप्पेबाजी कर ली। उन्होंने कार के बोनट पर कुछ गिरा होने का इशारा कर सेल्समैन को रुकवाया। जैसे ही सेल्समैन उतरा तो युवक कार के पीछे का दरवाजा खोलकर रुपये से भरा बैग उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने केेस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं सीआईए की टीम भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घरौंडा के डिंगर माजरा निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह करनाल की एक कंपनी में सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। वह हर सोमवार की तरह समालखा मार्केट में ड्राइवर मुकेश कुमार के साथ वसूली के लिए आया था। वह 1.80 लाख रुपये कलेक्शन कर करनाल फैक्टरी लौट रहे थे। जीटी रोड पर गोहाना रोड के पास पहुंचते ही वह निजी काम से गोहाना रोड पर गया। इसी बीच बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने कार के बोनट पर कुछ लगा होने का इशारा किया।
कार रोकने पर दोनों युवक भी रुक गए। पहले ड्राइवर ने नीचे उतरकर बोनट खोला। उसके बाद ड्राइवर ने उसे बाहर बुलाया। वह गाड़ी से उतकर ड्राइवर के पास गया। जहां कुछ तेल लगा था। दो मिनट बाद कार के अंदर अए तो हैंड ब्रेक के पास रखा बैग चोरी मिला। इस बीच दोनों युवक भी गायब हो गए। किशनपुरा चौकी पुलिस के साथ ही सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंची और पास के ही शोरूम के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें वारदात कैद मिली।
विज्ञापन

एक माह में दूसरी वारदात दी गई अंजाम
आरोपियों ने एक माह में दूसरी वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने पहले ग्रामीण हलके से विधायक महिपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा को भी इस तरह शिकार बनाने की कोशिश की थी। बना चुके हैं। हालांकि शोर मचाने पर आरोपी मौके पर ही बैग छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें