फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से उड़ाए एक लाख साठ हजार

Sat, 10 Oct 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति के खाते से एक लाख साठ हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। व्यक्ति ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तिलकराज मेहता निवासी राम नगर ने थाना सिटी पुलिस को शिकायत देकर स्वास्तिक इंवेस्टमेंट लिमिटेड के प्रबंधक दीपक कुमार के खिलाफ धोखधड़ी के आरोप में केस दर्ज करवाया है। मेहता ने आरोप लगाया कि दीपक ने उनके स्वास्तिक इंवेस्टमेंट लिमिटेड के खाते से एक लाख साठ हजार रुपये बिना उनके पूछे निकाल लिए। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गौरव शर्मा निवासी अशोक नगर, तहसील कैंप की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने अशोक निवासी दिल्ली के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरव का आरोप है कि अशोक ने उनकी तहसील कैंप स्थित भूमि पर अवैध कागजात के बल पर कब्जा करने का प्रयास किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें