घर में गड़ासे पर ज्वार काटते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रिशपुर गांव निवासी रोहताश उर्फ रिंकू (18) शुक्रवार देर शाम घर में लगे गंडासे पर पशुओं के लिए ज्वार काट रहा था। अचानक करंट लगने से वह बेहोश हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से रिंकू 12 तक पढ़ाई के बाद से मोबाइल रिपेयरिंग का काम सीख रहा था। थाना प्रभारी सुमित सरोहा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनाें को सौंप दिया है।