फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी के नाम पर 1.46 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में 25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा देकर युवती के साथ 1.46 लाख की ठगी हो गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके फेसबुक अकाउंट पर मैसेज भेजा था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन के गांधी कॉलोनी निवासी बरखा रानी ने बताया कि गत 21 सितंबर को वह अपने घर पर थी। उसके फेसबुक अकाउंट में मैसेज आया। चेक किया तो केबीसी से 25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने की बात लिखी थी। साथ ही रकम प्राप्त करने के लिए जानकारी मांगी गई थी। फिर उसके व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। सामने वाले खुद को केबीसी का डीएम बताया और खुद की पहचान विक्रम के रूप में बताई। उन्होंने कभी 12 हजार तो कभी 32 हजार रुपये ऐसे कई बार में कुल 1.46 लाख रुपये खाते में जमा करा लिए।
पीड़िता का आरोप है कि उन्हें कभी इनकम टैक्स तो कभी क्राइम ब्रांच का टैक्स अदा करने की धमकी भी दी गई। इसके बाद उन्होंने अपने जेवर बेचकर रुपये दिए पर कथित जीती रकम नहीं दी गई। एसबीआई बैंक में सुबोध कुमार, महाराष्ट्र बैंक में अलीशेख, कमल, सहराज आलम और एसबीआई बैंक में किसी अजय कुमार के खाते में रुपये ट्रांसफर कराए गए हैं। शक होने पर जब रुपये वापस मांगे तो गालीगलौज की। कहा कि कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
विज्ञापन

वर्जन
युवती की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। शहर वासियों से अपील है कि ऐसे किसी भी फर्जी मैसेज पर ध्यान न दें। - इंस्पेक्टर योगेश कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें