थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र के तहत सेक्टर-18 में चोरों ने एक कार का शीशा तोड़कर नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। बैग में 1.25 लाख रुपये की नकदी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सिवाह गांव के कुलबीर ने बताया कि वह मंगलवार को कार से सेक्टर-18 में किसी काम से गया था।
विज्ञापन
कार को खड़ी कर वह अपना काम करने लगा। जब वापस आया तो कार की बांयी ओर आगे की खिड़की का शीशा टूटा था। चालक के बराबर वाली सीट पर रखा बैग गायब था जिसमें करीब 1.25 लाख रुपये की नकदी और दो चैक बुक थी। थाना सेक्टर 13-17 प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।