फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट खारिज करवाने का झांसा दे ठगे 1.10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर थाना में दर्ज एक रिपोर्ट को खारिज करवाने का झांसा देकर दो ठगों ने एक युवक से 1.10 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी और एक युवती की फोन पर कहासुनी हो गई थी। इस मामले में युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

महादेव कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी अनिता का फोन पर किसी पूजा नामक युवती के साथ दो मार्च को झगड़ा हो गया था। इस मामले में पत्नी अनिता ने किला थाने में शिकायत दी थी। पांच मार्च को उनका पंचायती तौर पर समझौता हो गया था और उन्होंने शिकायत वापस ले ली थी। इसके बावजूद उन्हें बाद में पता चला कि पूजा ने उनके खिलाफ चार मार्च को शहर थाना में शिकायत दर्ज करा दी। इससे वे आहत हुए। उनकी मुलाकात दीपक उर्फ जाटराम से हुई। उसने कहा कि वह मामले को खारिज करवा देगा। सात मार्च को शपथ पत्र बनवाने का झांसा देकर उसे कोर्ट परिसर में बुलाया, जहां पर पूजा भी थी। उस पर दबाव बनाकर उससे 30 हजार रुपये ले लिए।
अब 22 मार्च को दीपक ने सुबह 10 बजे जाटल रोड पर कृष्ण रावल से मुलाकात कराई। उसने मामले को खारिज करवाने की डेढ़ लाख रुपये फीस बताई। एक घंटे बाद उसे फोन कर शहर थाना के पीछे आकर मिलने के लिए कहा। दीपक और कृष्ण ने झांसा देकर उससे 80 हजार रुपये ओर ऐंठ लिए। पीड़ित ने अंत में आरोपियों के खिलाफ शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें