फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: निहंग के वेश में आए युवकों ने प्रवासी का खोखा जलाया

Sat, 27 Sep 2025 05:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

अमृतसर के गिलवाली गेट पर निहंग वेशधारी दो युवकों ने एक प्रवासी ब्रजराज चौरसिया के खोखे में आग लगा दी। घटना में करीब बारह हजार रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। निहंगों के वेश में आए दो युवकों ने गिलवाली गेट के बाहर एक प्रवासी का खोखा जला दिया। इस खोखे में पान, बीड़ी और सिरगेट बेचकर प्रवासी अपना गुजारा कर रहा था। आग से पूरा खोखा और उसमें रखा करीब बारह हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ब्रजराज चौरसिया उत्तर प्रदेश का निवासी वाला है। पिछले कई साल से वह गिलवाली गेट इलाके में रहकर रोजी-रोटी कमा रहा है।


ब्रजराज चौरसिया ने बताया कि दो युवक उसे लंबे समय से धमका रहे हैं। आरोपी उससे पैसे की मांग करते थे। वह हर बार किसी न किसी तरह दोनों को टाल देता था। शुक्रवार को दोबारा दोनों निहंग के वेश में आए और पैसे मांगने लगे। जब उसने मना कर दिया तो आरोपियों ने उसके खोखे में आग लगा दी जिससे उसे हजारों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजराज का कहना है कि वह मेहनत करके अपने परिवार का पेट पालता है। उसने प्रशासन से नुकसान की भरपाई और इंसाफ की मांग की है। वहीं, प्रवासियों ने एकत्रित होकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच के दौरा जो आरोपी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें