फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पेयजल संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी चौक पर रखीं खाली बाल्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी, सड़कों और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर सरकार व नगर परिषद पर साधा निशाना**
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर किया धरना-प्रदर्शन
पेयजल संकट, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर जताई नाराजगी
नेताओं ने ट्रिपल इंजन सरकार और नगर परिषद को बताया विफल
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। शहर में पेयजल संकट, बदहाल सड़कों और अन्य नागरिक समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर खाली पानी की बाल्टियां रखकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पानी, सड़कों और अन्य नागरिक सुविधाओं के मुद्दे पर सरकार और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की।

धरने में पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय चौहान, जिला परिषद चेयरमैन सुनील शर्मा, अजय सिंगला, रामपाल खेड़ावाली, पार्षद रवि चौधरी, पार्षद उजाला बक्शी, पार्षद अश्वनी कुमार, रोजेंद्र खेड़ावाली, सुनील शाम, नरेश मान, सचिन शर्मा, सागर सोनकर, पवन गौमत और एमएल कश्यप सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने शहर की सफाई व्यवस्था, खराब स्ट्रीट लाइटों, संरक्षित पशुओं, बंदरों और आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या, नालियों एवं सार्वजनिक शौचालयों की दयनीय स्थिति तथा पार्किंग व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने ट्रिपल इंजन सरकार और नगर परिषद कालका को शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान में विफल करार दिया।
पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम आदमी का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है और शिक्षित युवा रोजगार के अभाव में भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंगला ने कहा कि शहर में पेयजल संकट पहले से अधिक गंभीर हो गया है। चुनाव के दौरान समस्या के समाधान के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बनने और मरम्मत होने वाली सड़कें अब भी इंतजार कर रही हैं। केवल घोषणाएं और शिलान्यास किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें