फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: झूठा शपथ पत्र देकर गुमराह करने के आरोप में युवकों को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अदालत को झूठा शपथ पत्र देकर गुमराह करने के आरोप में पंचकूला पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिला अदालत में चेक बाउंस के दो अलग-अलग मामलों में आरोपी सीताराम मिश्रा की जमानत के लिए सोहेल खान और जितेन्द्र निवासी दयाल नगर जिला फरीदाबाद बतौर जमानती पंचकूला में पेश हुए। कार्यवाही के दौरान अदालत ने दोनों से पूछा गया कि क्या वे पहले कभी किसी अदालत में जमानती के तौर पर पेश हुए हैं तो दोनों ने स्पष्ट शब्दों में ‘नहीं’ कहा। न्यायाधीश द्वारा बार-बार पूछे जाने के बावजूद उन्होंने इस तथ्य से इनकार किया। अदालत को उनके उत्तर पर संदेह हुआ, जिसके बाद विस्तृत जांच करवाई गई। जांच में सामने आया कि सोहेल खान इससे पहले फरीदाबाद और गुरुग्राम की विभिन्न अदालतों में कुल 9 बार अलग-अलग मामलों में बतौर जमानती पेश हो चुका है। वहीं, जितेन्द्र भी पूर्व में 3 बार बतौर जमानती विभिन्न मामलों में अदालत में पेश हुआ था। इस खुलासे ने स्पष्ट कर दिया कि दोनों ने जानबूझकर अदालत को झूठी जानकारी दी और तथ्यों को छुपाया। इसके बाद अदालत के आदेश पर दोनों को अंबाला भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें