पिंजौर। जीरकपुर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेब मंडी के बाहर प्रतिदिन जाम लग रहा है। हालांकि ट्रैफिक विभाग ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए पूरी कोशिश कर रहा है, बावजूद हाईवे किनारे खड़े ट्रकों की वजह से इस समस्या का स्थायी हल नहीं निकल रहा। मंगलवार को भी दोपहर एचएमटी के समीप करीब करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में आने वाले ट्रकों के लिए अलग से पार्किंग स्थल बनाया जाए।