फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर रिटायर्ड शिक्षक से 16 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर किया फोन, फर्जी लेटर भेजकर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की दी धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-27 निवासी 75 वर्षीय रिटायर्ड सरकारी शिक्षक को ‘डिजिटल अरेस्ट’ और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का डर दिखाकर 16 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। शिकायत मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार 12 फरवरी 2026 को पीड़ित के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके आईडी प्रूफ पर बैंक में फर्जी खाता खुला है और उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मामला दर्ज है।
विज्ञापन

आरोपियों ने व्हाट्सएप पर फर्जी लेटर, आधार कार्ड की डिटेल और कथित गिरफ्तारी की फोटो भेजकर उन्हें डराया। ईडी के नाम से भी पत्र भेजकर मनी लॉन्ड्रिंग में नाम आने की बात कही गई। आरोपियों ने कहा कि केस से बचने के लिए वेरिफिकेशन के नाम पर रकम जमा करानी होगी, जिसके बाद पुलिस क्लियरेंस लेटर जारी कर दिया जाएगा।
डर के चलते पीड़ित ने 13 फरवरी को 6 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से एक बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 18 फरवरी को 7.50 लाख और 19 फरवरी को 2.50 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा कराए। इस तरह कुल 16 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।
विज्ञापन

22 फरवरी को बेटे ने मोबाइल की जांच की तो संदिग्ध संदेशों का पता चला। इसके बाद परिवार को ठगी का अहसास हुआ और 25 फरवरी को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें