फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सड़क किनारे शराब पी रहे युवा, कोई भी कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। बालग पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव खरोग तक जाने वाले रास्ते पर बाहरी लोगों का शराब पीना ग्रामीणों की बड़ी समस्या बन चुका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कई बार खुद पहल करते हुए रास्ते पर चेतावनी बोर्ड भी लगवाए, जिन पर साफ लिखा है कि इस जगह शराब पीना मना है। बावजूद इसके, आए दिन शरारती युवक गांव के रास्ते पर बैठकर शराब पीते हैं और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ाते हैं। सोमवार को भी करीब आधा दर्जन युवक गांव के रास्ते पर बैठकर शराब पीने लगे।
जब कुछ ग्रामीणों ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो मामला उल्टा बिगड़ गया। युवकों ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि हाथापाई पर भी उतर आए। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि जब वे खेतों या काम से गुजरती हैं तो नशे में धुत युवक अभद्र हरकतें करने लगते हैं। यही नहीं, स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं को भी इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे परिजनों में लगातार अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इस माहौल के कारण लड़कियों का अकेले निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें