पंचकूला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-14 में विद्यार्थियों के लिए ओपन काउंसलिंग की डेट 30 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी मनचाही स्ट्रीम मेंं बची हुई सीटों पर भाग ले सकते हैं।
प्रिंसिपल अजय सैनी ने बताया कि एडमिशन के लिए डेट बढ़ा दी गई है। इसमें सभी स्ट्रीम की सीटों पर छात्र एडमिशन ले सकते हैं। बची हुई सीटों के लिए पंचकूला सहित कालका, बिटना, बरवाला, रायपुररानी की आइटीआई में विद्यार्थी एडमिशन ले सकते हैं। एडमिशन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। वहीं, ओपन काउंसलिंग में जिले के बाहर के लोग भी फार्म भर सकते हैं। इससे लोगों को ऑन द स्पॉट काउंसलिंग में भी दाखिला दिया जाएगा।