संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। एमडीसी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमित, निवासी नया गांव, जिला मोहाली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। सुमित अपने किसी काम से बाइक पर पंचकूला की ओर आ रहा था। जैसे ही वह सकेतड़ी गांव से आगे बढ़ा, उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया।
गिरने से सुमित को गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल ने एमडीसी थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी।