फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टैक्सी लूटकर पावंटा साहिब के युवक की हत्या करने निकले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पावंटा साहिब और एक आरोपी यमुनानगर से काबू, नैक्सन कार, दो कट्टे और 6 कारतूस बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 की सतर्कता ने बड़ी वारदात को रोक दिया। पुलिस ने सतबीर, रोहित धीमान और बिट्टू ठाकुर नामक तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। तीनों न सिर्फ टैक्सी लूट और स्नैचिंग की वारदातों में शामिल थे बल्कि पावंटा साहिब के एक युवक की हत्या की योजना बनाने के बाद वारदात को अंजाम देने निकले थे। दो आरोपी पावंटा साहिब और एक आरोपी यमुनानगर से काबू किया गया है। इनसे नैक्सन कार, दो कट्टे और 6 कारतूस बरामद हुए हैं।
डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि 19 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली कि रामगढ़ पुल के नीचे चार युवकों ने टाटा नैक्सन कार को गन पॉइंट पर लूट लिया। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीमें सक्रिय हो गईं।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि कार इन-ड्राइव एप से बुक की गई थी लेकिन जिस मोबाइल से बुकिंग हुई उसे एक दिन पहले चंडीगढ़ में छीना था। छीने गए मोबाइल का एप इस्तेमाल किया और टैक्सी लूटने की योजना बनाई। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने सिर्फ 10 घंटे में आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से सतबीर और रोहित को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया ताकि हत्या की प्लानिंग, हथियार सप्लाई और बाकी गैंग की जानकारी निकाली जा सके। वहीं बिट्टू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पावंटा साहिब में पकड़े दो आरोपी
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज और क्राइम ब्रांच-26 इंचार्ज इंस्पेक्टर दलीप सिंह की अगुवाई में टीम ने पावंटा साहिब में दबिश देकर रोहित धीमान और बिट्टू ठाकुर को गिरफ्तार किया। इसके बाद निशानदेही पर यमुनानगर में सतबीर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लूटी गई नैक्सन कार, दो देसी कट्टे और 6 कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


साजिश का खुलासा
पुलिस ने पूछताछ में पता लगा कि आरोपियों ने पावंटा साहिब के युवक की हत्या की योजना बनाई थी। हत्या के बाद पहचान छिपाने और फरार होने के लिए उन्हें ऐसी गाड़ी चाहिए थी जिससे ट्रेसिंग का खतरा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें