पंचकूला। सेक्टर-16 लेबर चौक के पास वीरवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान रवि, निवासी सेक्टर-1 के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही सेक्टर-16 पुलिस चौकी से जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में भर्ती करवाया।प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार हमला पुरानी रंजिश के तहत किया गया है। कुछ युवकों ने रवि पर अचानक हमला कर उसे घायल किया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।