पंचकूला। सेक्टर-9 में फल-फ्रुट की रेहड़ी लगाने वाले एक युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चंडीगढ़ के मौलीजांगरा निवासी प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार सुबह करीब 8 बजे उसकी मुलाकात पाली और काकु नामक दो परिचितों से हुई। उनके साथ एक और अज्ञात युवक भी था। बातचीत के दौरान पाली बीयर की बोतलें लेकर आया और वहीं बैठकर शराब पीने लगा। कुछ देर बाद मोहल्ले के लोगों ने उन्हें वहां से जाने को कहा। इस पर जब प्रकाश जाने लगा तो पाली ने उसे रोकते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान पाली ने चाकू निकालकर प्रकाश पर हमला कर दिया और उसके दाहिने हाथ व दोनों पैरों पर चोटें पहुंचाई।