फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध पिस्टल समेत युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डिटेक्टिव स्टाफ ने बीड़ घग्गर मोड़ के पास आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवनीत सिंह उर्फ मलिंगा निवासी जिला मोहाली (पंजाब) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चंडीमंदिर थाना में आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार डिटेक्टिव स्टाफ में तैनात एएसआई सुखचैन सिंह को सूचना मिली थी कि आरोपी पिंजौर-पंचकूला हाईवे पर गांव बीड़ घग्गर मोड़ के पास अवैध हथियार के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीपल के पेड़ के नीचे खड़े युवक को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी लोअर की जेब से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी से हथियार का लाइसेंस मांगा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें