चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब में आप को बदनाम कर चुनाव हराने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
भारद्वाज ने बताया कि यह साजिश पिछले दो महीने से चल रही थी। केंद्र सरकार की योजना थी कि चुनाव से पहले आप पर ड्रग तस्करों से करोड़ों रुपये लेने का झूठा आरोप लगे। 19 जुलाई से 15 सितंबर तक आप मुख्यालय के पते पर 58 फर्जी कंपनियां पंजीकृत की गईं। भाजपा सरकार इन्हें सैकड़ों सेल कंपनियां बताकर आप को बदनाम करना चाहती थी। हालांकि, यह साजिश पकड़ी गई। भारद्वाज ने केंद्र सरकार से जांच की मांग की।