फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: युवक का चीनी डोर से कटी गर्दन, करीब 25 टांके लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने चीनी डोर की रोकथाम को लेकर की बैठक
विज्ञापन

कहा-चीनी डोर का भंडारण व इस्तेमाल करना अपराध, होगी कानूनी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला में विवाहिता के बाद अब एक युवक की चीनी डोर से गर्दन कटने का मामला सामने आया है। उपचाराधीन युवक के मुताबिक वह पटियाला के निजी अस्पताल के पास से जा रहा था। इसी दौरान उसकी गर्दन चीनी डोर से कट गई।
विज्ञापन

काफी खून बह रहा था, जिसके चलते राजिंदरा में दाखिल कराया गया है। घाव गहरा था, इसलिए करीब 25 टांके लगे हैं। युवक ने मांग की है कि प्रशासन की ओर से चीनी डोर के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए। इससे पहले 26 जनवरी को एक महिला की गर्दन भी चीनी डोर से कट गई थी। उसे भी गर्दन में काफी गहरा घाव आया था। इस तरह से बढ़ते मामलों के मद्देनजर पटियाला की डीसी प्रीति यादव ने मंगलवार को जिला प्रशासनिक परिसर में चीनी डोर की रोकथाम के लिए अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इसमें सख्ती से कहा कि चीनी डोर के इस्तेमाल व इसके भंडारण को रोका जाए। इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें