पंचकूला। क्रेडिट कार्ड ऑटो डेबिट के नाम से महिला टीचर से दो लाख 928 रुपये ठगी का मामला सामने आया है। अमरावती एनक्लेव जिला पिंजौर निवासी सुषमा रानी की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि मनीमाजरा टाउन चंडीगढ़ के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बतौर अध्यापिका है।
उन्होंने एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड 13 जनवरी को बनवाया था। 14 जनवरी को वह घर में थीं। दोपहर में अनजान नंबर से काल आई। काल करने वाले ने कहा कि वह एचडीएफसी बैंक से बोल रहा है। इसके बाद वह क्रेडिट कार्ड की जानकारी देने लगा। फोन करने वाले युवक को बैंक कर्मचारी समझ करके खाता का डिटेल दे दिया और क्रेडिट कार्ड से कई बार में कुल 2,00,928 रुपये निकाल लिए। ठगी शक होने पर साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी है।
साइबर थाना इंचार्ज प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। महिला से मिले मोबाइल नंबर और शॉपिंग कहा से किया गया है इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। वहीं एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड बंद करवाकर जांच की जा रही है।