फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घग्गर नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र में घग्गर नदी में दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जित करने आए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात वीरवार रात गांव चौकी की तरफ से घग्गर नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को उसके साथी उपचार के लिए चंडीगढ़ के जीएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चंदन निवासी धनास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, धनास से कुछ युवक दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जित करने के लिए घग्गर नदी की ओर आए थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात युवकों ने चंदन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ मौजूद युवक उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को घटनास्थल से एक बाइक भी मिली है। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात किन परिस्थितियों में हुई और हमले में कौन लोग शामिल थे।
विज्ञापन

युवक की मौत हो चुकी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जुटी हुई है।— रामपाल सिंह, थाना प्रभारी, चंडीमंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें