फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लोहे की राॅड और डंडों से युवक को किया घायल, नकदी-मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। फंक्शन से लौट रहे एक युवक पर रात को जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने उससे पांच हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन और एक चांदी की चेन भी लूट ली। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद शर्मा ने बताया कि उसने तीन माह पहले पर्ल कंपनी की जमीन पर अवैध खनन करने की शिकायत की थी। 5 फरवरी को वह अपने दोस्त रोहित और सागर के साथ पारवाला में एक फंक्शन में शामिल होने गया था। फंक्शन के बाद रात को तीनों अलग-अलग मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे। उन्होंने देखा कि रात को करीब 1:45 बजे कीर्ति क्रशर के नजदीक तीन गाड़ियां खड़ी थीं। अचानक तीनों गाड़ियों से गोनी टाबर, हैप्पी ठड्यों-भरौली, युगराज उर्फ भाऊ खटोली, देवा बड़ौना कलां सहित अन्य 12 लोगों ने उस पर लोहे की राॅड और डंडों से हमला कर दिया। इसमें उसको गंभीर चोटें आई हैं। लूटपाट कर हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही डॉयल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और चोटिल युवक को उपचार के लिए सीएचसी रायपुररानी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को नागरिक अस्पताल पंचकूला रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें