फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तूने मुझे बुलाया शेरावालिये.. भजन पर झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। तूने मुझे बुलाया शेरावालिये.. भजन पर भक्त झूमते नजर आए। दोपहर से देर शाम तक भजनों की गूंज सेक्टर दो में गूंजती रही,जिससे यहां का वातावरण भी भक्तिमय हो गया। मौका था प्रेम सागर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सेक्टर दो के राम मंदिर में आयोजित भव्य भजन संध्या का,जिसमें ट्राइसिटी के 40 से ज्यादा गायक गायिकाओं ने भजन प्रस्तुत किए। इस भव्य भजन संध्या में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति भाव से सराबोर भक्तों ने फूलों की होली भी खेली।
विज्ञापन


इस धार्मिक कार्यक्रम का आगाज आयोजक प्रेम सागर गुप्ता व अन्य भक्तों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद कालका के राजकुमार ने ओ मैया हम तो हैं बालक तेरे.. भजन प्रस्तुत कर माता सरस्वती की आराधना की। इसके बाद पीएस गुप्ता ने तूने मुझे बुलाया शेरावालिये..भजन की दमदार प्रस्तुती देकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इसी तरह से नीना भटिया ने फूलों से सज रहे., ज्योति कांसल ने अरे द्वार पालो.., आदर्श गोयल ने मेरे घर राम आए.., संजीव कौरा ने दो अक्षर का प्यारा नाम.., कर्मवीर ने हर सांस में... सहित अन्य ने भजन की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान पंडाल में बैठे भक्त भक्ति भाव से गुनगुनाते एवं झूमते हुए मानो भक्ति सागर में डुबकी लगाते हुए विशेष आनंद की अनुभूति महसूस कर रहे थे।

इसी तरह आरती बेदी,रूबी सिंह,नीरज अग्रवाल,स्वामी बागवान,राकेश मित्तल,आशा लूथरा, राज खोसला,सुशील नागपाल, विशाल मोनी, मधु शर्मा,डीपी शर्मा तथा अनीता रत्न सहित अन्य ने भजन प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के दौरान आयोजक प्रेम सागर गुप्ता ने आए हुए मेहमानों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें