फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-23 से हट रहा वर्षों पुराना कूड़ा, लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर कुलभूषण गोयल के लगातार प्रयास रंग लाए, दिसंबर तक निस्तारण पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-23 का विशाल कूड़े का ढेर, जो वर्षों से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा था, अब लगभग समाप्ति की कगार पर है। नगर निगम की सक्रिय पहल और महापौर कुलभूषण गोयल की लगातार मॉनिटरिंग के चलते यह डंपिंग ग्राउंड अब कुछ ही टन कचरे के शेष होने के साथ दिसंबर के अंत तक पूरी तरह साफ हो जाएगा।

निवासियों को बड़ी राहत
सेक्टर-23 की डंपिंग साइट घग्गर के समीप होने के कारण गर्मियों में बदबू और बारिश में मच्छरों का प्रकोप असहनीय हो जाता था। कई बार लोग प्रदर्शन कर चुके हैं और चुनावों में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। महापौर कुलभूषण गोयल के हस्तक्षेप और लगातार निरीक्षणों के परिणामस्वरूप कूड़े को हटाने के ठोस कदम उठाए गए, जिनका लाभ अब सामने आने लगा है।
विज्ञापन


कार्यान्वयन की स्थिति
बुधवार को महापौर ने डंपिंग ग्राउंड का दौरा कर कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि 1,71,000 टन कचरे के निस्तारण का टेंडर जारी किया गया था, जिसमें अब तक लगभग 95,000 टन कचरा प्रोसेस किया जा चुका है। शेष कूड़ा भी 25 दिसंबर तक हटाने का लक्ष्य है। नगर निगम अधिकारी साइट पर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके।
विज्ञापन


महापौर का निर्देश और निवासियों की प्रतिक्रिया
महापौर कुलभूषण गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समय से पहले पूरा किया जाए, जिससे हजारों लोग सीधे लाभान्वित हों। स्थानीय निवासियों ने कहा कि वर्षों से चली आ रही समस्या अब खत्म होने वाली है। कूड़े के हटने से न केवल बदबू और गंदगी से राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में प्रदूषण कम होगा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें