फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी संस्कृति में यज्ञ, दान और तप का बड़ा महत्व : सुधांशु जी महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हमारी संस्कृति में यज्ञ, दान एवं तप को बहुत महत्व दिया है। जिस घर में बहनों का मान है वहां सुख समृद्धि बनी रहती है। शुभ या अशुभ कर्म और शुभ या अशुभ संगत के बीच प्रभाव जागृत होते हैं। पशुपति ने पेड़, पाैधे, नदी- पर्वत को महत्व दिया गया है। यह प्रवचन सुधांशु जी महाराज ने शुक्रवार को सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में चार दिवसीय भव्य सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव के दूसरे दिन दिए। सुबह भजन-कीर्तन और सत्संग के माध्यम से भक्तों को सुधांशु जी महाराज ने जीवन में समाज के लिए सच्चाई, प्रेम, भक्ति और सेवा का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ध्यान गुरु अर्चिका दीदी ने कहा कि श्रेष्ठ उद्देश्य के जीवन हो और जीवन का लक्ष्य महान हो। इसकी चेष्टा हम सभी को करनी चाहिए व इन सभी बातों को अपनाने के लिए दिव्य, प्रेरक और सकारात्मक विचार होने जरूरी है। उन्होंने कहा कि विचार से भावनाएं और भावनाओं से हमारा कर्म बनता है। इस दौरान सुधांशु महाराज से प्रवचनों को सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें