फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणवी लोकगीतों पर बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। स्टारलिट इंटरनेशनल स्कूल फिरोजपुर में हरियाणा का 59वां स्थापना दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस दौरान स्कूल का माहौल हरियाणवी रंगों और ठुमकों से सराबोर था। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों के स्वागत गीत से हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में एकल और समूह नृत्य, कविताएँ, भाषण और हरियाणवी लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के सफल संचालन में मनप्रीत मेहरा, बबीता गुप्ता सहित पूरे शिक्षकीय दल का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें