फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी शहरवासियों को दे रहा गलत जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पीडब्ल्यूडी शहरवासियों को गलत जानकारी देकर भ्रमित ही नहीं कर रहा है बल्कि उनकी परेशानी को भी बढ़ा रहा है। सेक्टर-19 रेलवे क्रासिंग को बंद करने को लेकर शहर के मुख्य चौक भगवान परशुराम और रेलवे क्रासिंग पर लगे होर्डिंग्स बोर्ड से वाहन चालकों को कई जगह जाम का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उन्हें चंद मिनट का सफर तय करने में घंटों लगे और पेट्रोल व डीजल जलने से जेब भी ढीली करनी पड़ी। लेकिन जब उन्हें पता चलता कि शहर में लगे बोर्ड पर अंकित तिथि गलत है तो वाहन चालक विभागीय अधिकारियों कोसते नजर आए। जब इस मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी के जगदीश से बात की गई तो उन्होंने कहा कि होर्डिंग्स बोर्ड को तत्काल प्रभाव से उतरवा दिया जाएगा, लेकिन वीरवार देर शाम तक सभी बोर्ड अपने स्थान पर ही लगे थे।
विज्ञापन

होर्डिंग बोर्ड के जरिए दो बार दी गलत जानकारी
पीडब्ल्यूडी होर्डिंग्स बोर्ड लगाकर शहरवासियों को दो बार गलत जानकारी दे चुका है। सबसे पहले विभागीय अधिकारियों ने 19 जुलाई की शाम को सेक्टर-19 रेलवे क्रासिंग पर होर्डिंग्स बोर्ड लगाया कि 20 जुलाई से रेलवे क्रासिंग बंद हो जाएगी। इतना ही नहीं विभागीय अधिकारियों ने इसकी सूचना फोन के जरिए मीडिया को भी दी। अगले दिन पता चला कि पीडब्ल्यूडी ने रेलवे क्रासिंग बंद करने के लिए विभागीय कार्रवाई को पूरा ही नहीं किया। लेकिन सच्चाई को छुपाने के लिए अधिकारियों ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-19 रेलवे क्रासिंग को 24 जुलाई तक बंद न करने का फैसला लिया गया है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने 24 जुलाई की शाम को भगवान परशुराम चौक और सेक्टर-19 रेलवे क्रासिंग पर फिर से होर्डिंग्स बोर्ड लगाकर शहरवासियों को सूचना दी कि 25 जुलाई से रेलवे क्रासिंग बंद हो जाएगी। वह वैकल्पिक रास्ते का प्रयोग करें। इतना ही नहीं विभागीय अधिकारियों ने शहरवासियों से परेशानी के लिए खेद भी जताया।
अब एक 31 जुलाई के बाद बंद करने का दावा
पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों ने अब 31 जुलाई के बाद सेक्टर-19 रेलवे क्रासिंग को बंद करने का दावा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि शहर के मुख्य चौक भगवान परशुराम और रेलवे क्रासिंग पर लगे होर्डिंग्स बोर्ड को भी हटा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 और 25 जुलाई को रेलवे क्रासिंग को लोगों की मांग के चलते नहीं बंद किया गया। लोगों की मांग है कि पहले वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए इसके बाद क्रासिंग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-20 अंडरपास और बलटाना क्रासिंग पर लगा जाम
पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के चलते शहरवासियों को सेक्टर-20 अंडरपास और बलटाना रेलवे क्रासिंग पर वीरवार को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। उन्हें गंतव्य पर पहुंचने के लिए करीब एक से डेढ़ घंटे जाम से गुजरना पड़ा। जाम में फंसे वाहन चालकों का कहना था कि यदि विभागीय अधिकारी सही सूचना देते तो उन्हें इस परेशानी से दो-चार न होना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें