फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्रोटीन मिल्क बार में रेंगता मिला कीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
छह बार में दो में कीड़े और चार में जाले व खराबी मिलने का दावा
विज्ञापन

बच्चों को बांटने वाली पोषण सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल
3 सितंबर को हुआ था वितरण, 11 सितंबर तक है उपयोग की तारीख
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। बच्चों को पोषण के लिए दी जाने वाली प्रोटीन मिल्क बार में कीड़े और जाले मिलने का मामला सामने आया है। रायपुररानी निवासी प्रियांशी को आंगनबाड़ी केंद्र-32 से मिली छह बार में एक में रेंगता हुआ कीड़ा और एक में मृत कीड़ा मिला। बाकी चार बार में जाले और खराबी पाए जाने की बात कही गई है। इसका वीडियो सामने आने के बाद पोषण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सामने आए वीडियो में एक मिल्क बार के अंदर कीड़ा रेंगता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि बच्चों को वितरित करने से पहले सामग्री की गुणवत्ता और पैकेजिंग की जांच किस स्तर पर की गई। साथ ही, केंद्र पर पहुंचने के बाद सामग्री के भंडारण और निगरानी की व्यवस्था भी जांच के दायरे में है।
विज्ञापन

पूरे बैच की जांच की मांग
रायपुररानी निवासी लक्की सैनी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि संबंधित बैच की पहचान कर उसकी पूरी खेप की जांच होनी चाहिए। विभाग को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि इस बैच की कितनी मात्रा रायपुररानी खंड में पहुंची और किन-किन आंगनबाड़ी केंद्रों को इसकी आपूर्ति की गई। उन्होंने केंद्रों में उपलब्ध स्टॉक की जांच करने के साथ निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तारीख और सप्लाई रिकॉर्ड का मिलान करने की मांग की। उनका कहना है कि जांच में यदि गुणवत्ता, आपूर्ति, भंडारण या वितरण के स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

सीडीपीओ बोलीं- बाकी सामग्री ठीक मिली
सीडीपीओ रेखा ने बताया कि प्रोटीन मिल्क बार 3 सितंबर को दी गई थीं और उनकी अंतिम तारीख 11 सितंबर है। उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर मिल्क बार देखीं। उनके अनुसार बाकी सामग्री अच्छी स्थिति में मिली है। उन्होंने बताया कि सभी आंगनबाड़ी वर्करों को मामले की जानकारी दे दी गई है। किसी अन्य केंद्र से भी ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित मिल्क बार वापस ली जाएगी और उसे बच्चों को नहीं दिया जाएगा। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें