फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः दो राज्यों की सीमाओं के बीच पिस रहे प्रवासी मजदूर, एंट्री की अनुमति न मिलने से फंसे

Tue, 19 May 2020 10:51 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
घरों को लौटते प्रवासी मजदूर
विज्ञापन
हरियाणा के अंबाला में करीब 500 श्रमिक फंस गए हैं, जो उत्तर प्रदेश में जाने का इंतजार कर रहे हैं। देर रात हरियाणा सरकार ने 18 रोडवेज बसों के माध्यम से इन श्रमिकों को भेजा था। जिन्हें एनओसी न होने के कारण वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन


गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि यूपी ने अपने ही नागरिकों को यूपी में दाखिल नहीं होने दिया और यूपी बॉर्डर से ही श्रमिकों को कई घंटे इंतजार करवाने के बाद लौटा दिया गया। विज ने कहा कि अगर इन श्रमिकों के रिसीविंग प्रदेश एनओसी देते हैं तो हरियाणा महज 4 दिनों में सभी श्रमिकों को उनके प्रदेशों में भेज देंगे। विज ने कहा कि इस मामले में कठिनाई ही यही है कि प्रदेश श्रमिकों को लेने को ही तैयार नहीं हैं।

ऐसे में श्रमिकों को जब वापस लाया जाता है तो उनका धैर्य भी जवाब दे जाता है। विज ने कहा कि ऐसे में सभी राज्यों को केंद्र की हिदायतों के मुताबिक श्रमिकों को संभालकर कर रखना चाहिए। इनके खाने, स्वास्थ्य और रहने के इंतजाम करने चाहिए। वहीं पंजाब से आ रहे श्रमिकों को रोकने के लिए हरियाणा की तरफ से सभी कच्चे पक्के रास्तों पर पुलिस बल बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


जो भी कच्चे पक्के रास्ते पंजाब से हरियाणा में आ रहे हैं और जिन रास्तो से श्रमिक हरियाणा में दाखिल हो रहे हैं उन सभी रास्तो पर पुलिस तैनात कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा पंजाब में मौजूद प्रवासियों को रोकने का दायित्व पंजाब का है
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें