फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर मजदूरों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना संकट में मजदूरों, कर्मचारियों और आमजन पर आर्थिक हमला, जनतांत्रिक अधिकारों और श्रम कानूनों को खत्म करना, सार्वजनिक क्षेत्र को खत्म करने के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियन और कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर मजदूरों और कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने पंचकूला के तहसीलदार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता कर सर्व कर्मचारी संघ के रणधीर राघव, कर्मचारी महासंघ के रूपचंद, एटक के मामचंद बासिया व सीटू की जिला प्रधान रमा ने कहा कि यह दूसरा अवसर है, जब मजदूर व कर्मचारी देश के केंद्रीय ट्रेड यूनियन व सरकारी कर्मचारियों की फेडरेशनों के देशव्यापी आह्वान के तहत आज अपनी कार्रवाई कर रही है। इससे पूर्व 22 मई को भी वह इस प्रकार की कार्रवाई कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व अधिकांश राज्य सरकारों ने इस महामारी को मजदूरों, कर्मचारियों व आमजन के अधिकारों पर हमले के अवसर के रूप में ही लिया है।
बीते तीन महीने का असर दिखाता है कि सरकार इस बीमारी से बचाने के लिए कम गंभीर नजर आई है।
श्रवण कुमार जांगड़ा, आरएस साथी, पुष्पिन्द्र शर्मा, विजय पाल सिंह व कृष्णा देवी ने कहा कि केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र को अपने चहेते पूंजीपतियों के मातहत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस दौरान सतीश कुमार, मनदीप सिंह, सुरेंद्र पांचाल, सत्यनारायण शर्मा, करण दिवाकर आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें