फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने जून की पेंशन के 2.79 करोड़ किए जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट ने जून महीने की वृद्धावस्था पेंशन के लिए 2.79 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। विभाग के अनुसार वृद्धावस्था पेंशन के लिए शहर में 11,844 लाभार्थी है जिन्हें एक हजार रुपये पेंशन दी जाती है। प्रशासन ने इस कैटेगरी के लिए लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 23 लाख 94 हजार रुपये जारी किए हैं। इसके अलावा एक हजार रुपये प्रति माह की विधवा पेंशन के लिए 8288 लाभार्थी हैं। इसके लिए 88.64 लाख रुपये जारी किए गए हैं। एक हजार रुपये की दिव्यांग पेंशन के लिए 4305 लाभार्थी हैं। इसके लिए 66.61 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इस दौरान यह भी फैसला लिया गया कि अब से लाभार्थियों के लिए पेंशन रिलीज करने के बाद इसकी लिस्ट विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। जून के लिए यह लिस्ट पहले ही वेबसाइट पर डाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें