फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिलाएं निभाएंगी सभी किरदार, रामलीला के मंच में एक साथ उतरेंगी दो पीढि़यां

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एक साथ तीन पीढ़ियों की महिलाएं सेक्टर-5 के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में 22 सितंबर से रामलीला के मंच पर अभिनय करेंगी। इसमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का आभा शुक्ला और उनकी बेटी अनन्या शुक्ला वेदवती का किरदार निभाएंगी। पीरमुछल्ला निवासी आभा शुक्ला ने बताया कि मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें छह महीने से लेकर 80 साल से ऊपर की महिलाएं किरदार निभाएंगी। 22 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले रामलीला में 80 से ज्यादा महिलाएं भाग लेंगी। खास बात यह है कि सभी किरदार महिलाएं निभाएंगी।
विज्ञापन


राम का किरदार पहली बार मिला
आभा ने बताया कि कॉलेज टाइम से ही उन्हें नाटक में भाग लेने का शौक था। उसके बाद उन्होंने रायपुर दूरदर्शन में भी काम किया। अब तक वे अलग-अलग कई किरदार निभा चुकी हैं, लेकिन राम का रोल निभाने का मौका उन्हें पहली बार मिला है। आभा ने इसके लिए एकता नागपाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे मंच के जरिए समाज में एकता व सद्भावना और पुरानी संस्कृति को फिर से जीवित रखने की कोशिश करनी चाहिए। नाटक न सिर्फ मनोरंजन है बल्कि समाज को जोड़ने का एक माध्यम भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें