फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खेलमंत्री गौरव गौतम के 41 दिन पहले 2 करोड़ के बकाया भुगतान करने के आदेश को अधिकारियों ने दिखाया ठेंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में ओलंपिक की तैयारी कर रहे 22 जिलों के 150 खिलाड़ियों को बुधवार को भोजन नहीं मिला। खिलाड़ियों ने जिला खेल अधिकारी से लेकर हाई परफार्मेंस मैनेजर तक से गुहार लगाई, लेकिन खिलाड़ियों की नहीं सुनी गई। नतीजा सुबह से रात तक उन्हें भूखा रहना पड़ा। वीरवार भी उन्हें भोजन मिलेगा की नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है। ऐसी स्थिति में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तैयार होने वाले ओलंपिक स्तर के खिलाड़ियों से हम स्वर्ण पदक की कैसे उम्मीद कर सकते हैंं, जब उन्हें समय पर भोजन नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


दरअसल, 17 जुलाई को खेल मंत्री गौरव गौतम ने ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का दौरा किया था। इस दौरान खिलाड़ियों ने उन्हें आपबीती सुनाई थी। इसके बाद खेल मंत्री ने ठेकेदार को दो से तीन दिनों के भीतर बकाया पैसे की भुगतान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया था। करीब 41 दिन बीत चुके हैं, लेकिन ठेकेदार का भुगतान नहीं हुआ। इसके चलते बुधवार को ठेकेदार ने कैंटीन बंद कर दिया। कैंटीन के ठेकेदार राकेश कुमार ने बताया कि दो करोड़ से ज्यादा का बकाया है। खेल विभाग पैसे का भुगतान नहीं कर रहा है जबकि मार्च में ही सरकार ने बजट जारी कर दिया था।

ब्वाॅयज हॉस्टल बदहाल
खेल नर्सरी के लड़कों के हॉस्टल के कमरों की छत से पानी टपक रहा है। शौचालय के पाइप लाइन जाम हो चुके हैं। इसके चलते शौचालय के अंदर पानी भर गया है। सीलन और बदबू इतनी है कि कमरों में रहना मुश्किल है। बिल्डिंग की मरम्मत को लेकर जिला खेल अधिकारी को कई बार खिलाड़ी अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन

खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के खिलाड़ियों को भोजन नहीं मिल रहा है, इसकी जानकारी मेरे पास नहीं है। इस संबंध में कुछ बता भी नहीं पाऊंगी। -नील कमल, जिला खेल अधिकारी पंचकूला
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें