फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में महिलाओं को मुफ्त बस सेवा का मिलता रहेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राज्य सरकार महिलाओं को मुफ्त बस सेवा बंद नहीं करेगी। मान सरकार ने सूबे के लोगों से जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जाएगा। ये बातें पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने रविवार को चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। भुल्लर ने कहा कि विभाग के पास राज्य के अलग-अलग हिस्सों से फर्जी आधार कार्ड पर मुफ्त बस सेवा का लाभ उठाने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। जो महिलाएं फर्जी आधार कार्ड के जरिये इस सेवा का लाभ उठा रही हैं, अब बसों में उनकी चेकिंग की जाएगी। फर्जी आधार कार्ड पर निशुल्क बस सेवा का लाभ उठाने वालों से न केवल जुर्माना वसूला जाएगा, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की योजना अप्रैल 2021 में कांग्रेस सत्ता के समय लाई थी। मान सरकार ने सत्ता में आने के बाद इस योजना को जारी रखा। विभाग के आंकड़ों के अनुसार रोजाना करीब तीन लाख महिलाएं इस सेवा का लाभ उठाती हैं। महिलाओं को मुफ्त बस सेवा का लाभ पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी की सामान्य बसों पर जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें