फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बाबा साहेब की प्रतिमा की बेअदबी मामले में आयोग ने डीजीपी से तलब की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी की ओर से 10 जून को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी के मामले की जांच करने के लिए नंगल गेट फिल्लौर का दौरा किया जाएगा।
विज्ञापन

फिल्लौर के नंगल गेट स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा की दूसरी बार हुई बेअदबी के मामले को बहुत गंभीरता से लिया गया है, जिसके लिए चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी की ओर से घटनास्थल का दौरा कर प्रतिमा के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया जाएगा। फिल्लौर के नंगल गेट स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की दूसरी बार हुई बेअदबी के मामले में पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां आयोग के चेयरमैन द्वारा पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस से भी 13 जून को रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें