फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलांते के बाहर पार्किंग के पैसे नहीं देने पर युवती ने किया हंगामा, की पिटाई

विज्ञापन
एलांते मॉल के बाहर युवती ने किया हंगामा - फोटो : 11cty1012.JPG
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्रिब्यून चौक पर हाल ही में सरेआम युवक की पिटाई करने का मामला अभी तक शांत नहीं हुआ था कि एक बार फिर ऐसा ही मामला दोबारा सामने आ गया। इस बार एलांते मॉल के बाहर एक युवती पार्किंग के कारिंदे को पीटती नजर आई है। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना एलांते मॉल के गेट नंबर-5 की वीरवार शाम की है। 2 मिनट 9 सेकेंड के इस वीडियो में पार्किंग कर्मी एक युवती से पार्किंग के पैसे मांग रहा है, जबकि युवती गुस्से में आकर पार्किंग के कारिंदे को पीटती दिख रही है। इस दौरान युवती ने गाली गलौज किया और वह पैसे देने की बात भी कह रही है। इसके बाद युवती वहां से तेज कदमों से भागने लगी, लेकिन पार्किंग कर्मी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और वह पार्किंग के पैसे मांगता रहा। युवती ने उसकी एक नहीं सुनी और वहां से चली गई। इसके बाद मामला की सूचना पुलिस को दी गई। मामले में इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने पार्किंग कर्मी विजय की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवक एक्टिवा लेकर खिसक गया : विजय
विजय ने बताया कि वीरवार शाम करीब 5 बजे एक युवती और युवक ने उनकी पार्किंग में एक्टिवा पार्क की। इस दौरान उनसे बोला गया कि पार्किंग की पर्ची कटा लो, लेकिन दोनों पर्ची कटाने के बजाय वहां से निकल गए। शाम करीब 7 बजे युवक एक्टिवा लेने आया, जब उससे पार्किंग के रुपये मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। इतने में युवती आ गई और युवक एक्टिवा लेकर खिसक गया जबकि युवती उससे भिड़ गई और रुपये देने को तैयार ही नहीं थी। इस दौरान उसने बहस कर मारपीट करनी शुरू कर दी। जब उससे बोला गया कि मैडम रुको, पुलिस के आने पर जाना तो इतने में वह ऑटो में बैठकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पार्किंग कर्मी इस वजह से पर्ची मांगते हैं कि वह अपना ही वाहन ले जा रहे हैं या फिर किसी और का। युवती को पर्ची दिखाने को कहा गया तो वह काफी भड़क गईं।
- बलराज छिकारा, एसडीओ, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें