फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वाहन ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। खाकी शाह मलंग दरगाह के समीप मल्लाह चौक पर सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भोगपुर निवासी शिकायतकर्ता सुनैना ने बताया कि वह बतौर सेल्समैन मारुति सुजूकी में काम करती है। बीते शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे खाकी शाह दरगाह मल्लाह मोड़ के समीप जब वह सहेली की कार से उतर कर सड़क पार कर रही थी उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। टक्कर लगते ही वह बेहोश हो गई और उसे पंचकूला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। उसकी एक पैर में फ्रैक्चर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें