फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चेक बाउंस मामले में दोषी महिला को एक साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चेक की रकम लौटाने का दिया आदेश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चेक बाउंस मामले में जिला अदालत ने एक महिला को दोषी करार देते हुए एक साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही चेक की रकम लौटाने का आदेश दिया है। दोषी महिला की पहचान कुसुम लता निवासी पिंजौर के रूप में हुई है। पिंजौर की रहने वाली उर्मिला नाम की महिला ने कुसुम लता के खिलाफ जिला अदालत में चेक बाउंस का केस फाइल किया था।
विज्ञापन

उर्मिला गुप्ता ने जिला अदालत में दायर की शिकायत में बताया था कि दोषी महिला को पैसों की जरूरत थी। महिला ने उससे 2 अगस्त 2017 को तीन लाख रुपये मांगे थे और तीन महीनों में पैसे लौटाने का दावा किया था। शिकायतकर्ता ने जब पैसे मांग तो उसने 02 नवंबर 2017 को तीन लाख रुपये का चेक दिया था। शिकायतकर्ता ने जब चेक को बैंक में लगाया तो वह बैंक अकाउंट ब्लॉक होने के चलते बाउंस हो गया। शिकायतकर्ता ने दोषी महिला को लीगल नोटिस भेजने के बाद जिला अदालत में चेक बाउंस का केस फाइल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें