फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पानी की खाल में गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रात को वॉशरूम जाने के दौरान फिसला पैर, खेत में बने ट्यूबवेल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। खंड के गांव रिहौड़ में खेत में बनी पानी की खाल में गिरने से एक प्रवासी महिला की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात उस समय हुआ, जब महिला वॉशरूम जाने के लिए कमरे से बाहर निकली थी।
पुलिस के अनुसार चंद्रिका (38) पत्नी कपिल, जिला सुपौल (बिहार) की रहने वाली थी। वह अपने पति के साथ रिहौड़ गांव में एक किसान के खेत स्थित ट्यूबवेल के पास बने कमरे में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करती थी।
विज्ञापन

बताया गया कि बुधवार रात चंद्रिका नींद से उठकर वॉशरूम के लिए बाहर आई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पास से गुजर रही पानी की खाल में गिर गई। घटना में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के पति कपिल के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें