फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हाई वोल्टेज तार की चपेट में महिला की मौत, एक माह बाद केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में घास लेने गई थी आशा देवी परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। जनवरी माह में जंगल में घास लेने गई महिला की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक महीने बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कजियाणा निवासी राजेश कुमार ने शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी आशा देवी अन्य महिलाओं के साथ जंगल के रास्ते घास लेने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में पड़ी हाई वोल्टेज तार उनके पैर से छू गई। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि यह हादसा बिजली निगम के अधिकारियों और लाइनमैन की लापरवाही के कारण हुआ। उनका कहना है कि बिजली संबंधी कार्यों में कोताही बरती गई, जिसके चलते यह दुखद घटना हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें