फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फर्जी आरटीओ कर्मचारी बनकर महिला से 76,654 रुपये की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कराने का झांसा देकर आरोपियों ने व्हाट्सएप पर दस्तावेज मंगवाए
विज्ञापन

अलग-अलग शुल्क के नाम पर रकम ऐंठी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कार की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर फर्जी आरटीओ कर्मचारी बनकर एक महिला से 76,654 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले खुद को हरदोई आरटीओ का कर्मचारी बताकर महिला से कार के दस्तावेज व्हाट्सएप पर मंगवाए और फिर अलग-अलग शुल्क के नाम पर रकम जमा कराई। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिंजौर निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि वह अपनी ऑडी क्यू-5 कार को हरदोई में रजिस्टर करवाने के लिए आरटीओ की वेबसाइट तलाश रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को हरदोई आरटीओ का कर्मचारी अभिषेक तिवारी बताया। उसने कार की आरसी, एनओसी, आधार कार्ड, बीमा और फोटो व्हाट्सएप पर मंगवा लिए। इसके बाद प्रक्रिया शुल्क के नाम पर क्यूआर कोड भेजकर 5,000 रुपये जमा करवाए।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद एक महिला ने खुद को आरटीओ अधिकारी बबीता सिंह बताते हुए फोन पर बात की। उसने रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर पहले 48,952 रुपये और फिर लग्जरी कार की रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 22,702 रुपये और जमा करवाए। पीड़िता ने अलग-अलग लेनदेन के जरिए कुल 76,654 रुपये आरोपियों को भेज दिए।
विज्ञापन

रकम लेने के बाद आरोपियों ने रजिस्ट्रेशन की रसीद नहीं दी। सर्वर में समस्या बताकर वे महिला को लगातार टालते रहे। संदेह होने पर महिला ने 12 और 15 सितंबर को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें