फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर महिला से 31 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-9 निवासी महिला से शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर 31 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला ने दी शिकायत ने बताया कि वह पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड मोहाली में कार्यरत है। जून 2024 को उन्होंने फेसबुक पर आईआईएफएल सिक्योरिटी नाम से कंपनी देखी। इसमें अंकुर कोडिया नाम के व्यक्ति ने स्टॉक मार्केट की एप डाल रखी थी। उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी दिया गया था। उसके बेटे ने व्हाट्सएप के माध्यम से उससे मोबाइल नंबर पर बात की। उसने बताया कि शेयर मार्केट में पैसा लगाने से डबल का मुनाफा होगा। अंकुर के कहने पर शिकायतकर्ता ने व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर लिया। ग्रुप में 120 मेंबर पहले से थे।
शिकायतकर्ता ने आरोपी के कहने पर गूगल से आईआईएफएल प्रोएप डाउनलोड किया। उसके बाद आरोपी के कहने पर 1.21 लाख रुपये एप के माध्यम से डाल दिए। इसके बाद शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए कहा गया। आरोपी ने कहा कि जितना अधिक से अधिक पैसे लगाएंगे उतना मुनाफा आपको मिलेगा। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर विश्वास जताकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन में रुपये लगाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने विश्वास दिलाने के लिए उनके खाते में 6.20 लाख रुपये जमा कर दिए। इस कारण उनको आरोपियों पर विश्वास हो गया। उन्होंने और पैसे निवेश करने शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनसे पैन कार्ड की फोटो मांगी और एप पर फर्जी खाता खोल दिया। आरोपियों ने एप पर मुनाफा दिखाकर छह करोड़ रुपये दिखाए। जब उन्होंने रुपये निकालने की कोशिश की तो आरोपी ने कहा कि आपको कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ेगा। 30 लाख रुपये और देना होगा। इसके बाद छह करोड़ रुपये आपके खाते में डाले जाएंगे। शिकायतकर्ता को शक हुआ। उन्होंने ऑनलाइन उक्त कंपनी के बारे में जांच की तो पता चला कि कंपनी फर्जी है। आरोपियों ने शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच दिखाकर उनसे 3169394 रुपये ठग लिए। इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर बाजार में टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप घोटालों से कैसे बचे
सेक्टर-12 साइबर थाना एसएचओ ललित शर्मा ने बताया कि जब आपको कम समय में पैसा दोगुना या तिगुना करने का वादा किया जाए तो सावधानी बरतें। एक निवेशक के तौर पर, आपको अपने लालच पर काबू रखना चाहिए। आप किसी वित्त-संबंधी व्हाट्सएप ग्रुप में हैं, तो एडमिन का रजिस्ट्रेशन नंबर मांगें और उसे अन्य संबंधित अधिकारियों से सत्यापित करें। साइबर अपराधी अक्सर शेयर बाजार के विशेषज्ञ बनकर शेयर बाजार के व्हाट्सएप ग्रुप का उपयोग करते हैं। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से भेजे गए अटैचमेंट को खोलने से बचें, भले ही वे किसी परिचित व्यक्ति से आए हों। किसी भी एप के माध्यम से निवेश करने से पहले, स्टॉक निवेश एप के लिए सेबी लाइसेंस या एनबीएफसी के लिए आरबीआई लाइसेंस की जांच करके इसकी वैधता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें