फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: घर में घुसकर छीनी महिला की चेन, पीछा करते पहुंचे थे स्नेचर, देखें वीडियो

Sat, 14 Sep 2024 03:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

सेक्टर 17 निवासी महिला अपने बच्चे को लेकर घर आई थी। जैसे ही वह घर में घुसी तो एक आरोपी अंदर आया और उसके गले से चेन झपटकर ले गया।
विज्ञापन
घर में घुसकर चेन छीनता युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला में एक्टिवा से घर जा रही महिला का पीछा करते हुए स्नेचर घर मे घुसे और महिला के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। स्नैचिंग की वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 
विज्ञापन

सेक्टर 14 थाना पुलिस मामला दर्ज आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर 17 निवासी मीनाक्षी गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि वे 13 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे बच्चे को सेक्टर 16 से लेने गई थी। वे बेटे को लेकर अपने घर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन


जब वे एक्टिवा अपने घर के अंदर खड़ी कर रही थी तो पीछे से एक लड़का अचानक उनके गले से चेन छीनकर भागने लगा। शिकायतकर्ता ने चेन अपने हाथ में पकड़ी तो कुछ हिस्सा टूटने के कारण वह बाकी लेकर भाग गया। आरोपी ने हेलमेट पहना था। शोर सुनकर शिकायतकर्ता के पति बाहर आए, लेकिन तब तक आरोपी एक्टिवा पर बैठ कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें