फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा में पंचकूला पुलिस की एसआईटी ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी महिला का नाम पूजा है जो कि सोनीपत के गोहाना की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने सिपाही भर्ती के दौरान फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट में अपनी जगह दूसरी महिला को बैठाया ताकि टेस्ट पास कर सके। मौके पर फिंगर प्रिंट नहीं मिलने पर एचएसएससी के स्टाफ को शक हुआ।
विज्ञापन

उसके बाद लिखित परीक्षा की वीडियोग्राफी, सीसीटीवी फुटेज और डॉक्यूमेंट्स मैच करवाए गए। इसके बाद फर्जीवाड़ा सामने आया और एचएसएससी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने 29 मई को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सेक्टर 5 पुलिस थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस व अन्य विभाग में भर्ती फर्जीवाड़ा में अब तक 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें