फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चाय की दुकान की आड़ में शराब बेचने का आरोप, महिला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब मंडी में पुलिस ने छापा मारकर 30 बोतल देसी शराब बरामद की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। सेब मंडी में चाय की दुकान की आड़ में कथित तौर पर अवैध शराब बेचने के मामले में पुलिस ने महिला रेखा निवासी घाटीवाला को काबू किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 19 अध्धे (375 एमएल) और 11 पव्वे (180 एमएल) देसी शराब बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि सेब मंडी में चाय बेचने वाली महिला दुकान की आड़ में शराब बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेखा की चाय की दुकान की तलाशी ली। इस दौरान लकड़ी के बक्से में रखी देशी शराब रसीला संतरा बरामद हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर महिला के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें