फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूलाः बिना ई-पास नहीं कर पाएंगे मनसा देवी मंदिर में दर्शन, रोज बनाए जाएंगे 11 हजार पास

Thu, 15 Oct 2020 01:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
Mansa Devi
विज्ञापन

नवरात्र पर मनसा देवी मंदिर में बिना ई-पास के किसी को दर्शन नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसीपी पंचकूला की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। माता मनसा देवी मंदिर में नवरात्रे में 17 से 25 अक्तूबर तक दर्शन के लिए प्रतिदिन 11 हजार पास बनाए जाएंगे। कोरोना महामारी को लेकर यह सावधानियां बरती जा रही हैं।

विज्ञापन


पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि सभी को दर्शन के लिए पास बनवाना होगा। किसी भी प्रकार से सामाजिक दूरी का सभी को पालन करना होगा। माता मनसा देवी मेले के संबंध में पुलिस अधिकारियों व पुलिस के कर्मचारियों के साथ मीटिंग की गई। इसमें बताया गया कि माता मनसा देवी का मेला 17 से 25 अक्तूबर तक चलेगा।

कोरोना महामारी को देखते हुए जरूरी सावधानियां बरतने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बुकिंग के बाद भी बिना मास्क के मंदिर परिसर में कोई एंट्री नहीं दी जाएगी। ई- पास ऑनलाइन माता मनसा देवी की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। बिना ई-पास (टोकन) के किसी को भी दर्शन के लिए अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


नाकों पर बढ़ाई जाएगी पुलिस जवानों की संख्या
मोहित हांडा ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सावधानियां बरतने के लिए नाकों की संख्या में अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा, जिससे कहीं पर भी भीड़ एकत्रित न हो और किसी प्रकार की आपातकालीन घटना न हो सके। बंब डिस्पोजल और एंटी सेबोटेज यूनिटों को अलग से तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


माता मनसा देवी में मेले के दौरान कोई भी असामाजिक घटना न घटे। इसका पूरा बंदोबस्त किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें